स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशखबरी, तेजस्वी यादव आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशखबरी, तेजस्वी यादव आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    पटना(PATNA): बिहार के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अच्छी ख़बर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज नाव नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्त होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में 8500 एएनएम, 580 स्वास्थ्य समन्वयक सहित प्रखंड सामुदायिक मोबिलाइजर, प्रखंड एकाउंट मैनेजर सहित विभिन्न पद के चयनित कर्मी शामिल हैं.

    दो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

    तेजस्वी यादव ने कहा अंतिम पायदान पर जो खड़ा व्यक्ति है जो समाज है उसके लिए हमारी सरकार को करना है और हम लोग कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग में आज के दिन 10000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज खुशी का दिन है.  काफी महत्वपूर्ण दिन है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन भी होगा. जिस काम के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं उस काम को हम लोग पूरा कर रहे हैं. 




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news