खुशखबरी! रांची में पेंशन की बड़ी सौगात, 2.52 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई 43.58 करोड़ की राशि

    जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से कुल 2 लाख 52 हजार 330 लाभुकों के बैंक खातों में 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. यह प्रक्रिया उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर पूरी की गई.

    खुशखबरी! रांची में पेंशन की बड़ी सौगात, 2.52 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई 43.58 करोड़ की राशि

    रांची (RANCHI): जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से कुल 2 लाख 52 हजार 330 लाभुकों के बैंक खातों में 43 करोड़ 58 लाख 38 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. यह प्रक्रिया उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर पूरी की गई.

    वृद्धावस्था पेंशन का सबसे बड़ा हिस्सा
    इस भुगतान में सबसे अधिक हिस्सा मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का रहा. इसके तहत 1 लाख 83 हजार 508 लाभुकों को फरवरी और मार्च दोनों महीनों की पेंशन एक साथ दी गई. इन खातों में कुल 36 करोड़ 70 लाख 16 हजार रुपये भेजे गए.

    अन्य योजनाओं के लाभुकों को भी राशि
    इसके अलावा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 68 हजार 822 लाभुकों को मार्च महीने की पेंशन के रूप में 6 करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान किया गया. इनमें आदिम जनजाति पेंशन, एचआईवी/एड्स सहायता, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, दिव्यांगजन प्रोत्साहन और ट्रांसजेंडर पेंशन योजना शामिल हैं. सभी लाभुकों को 1-1 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए.

    लाभुकों का आंकड़ा
    वृद्धावस्था पेंशन: 1,83,508
    निराश्रित महिला पेंशन: 47,677
    दिव्यांग पेंशन: 20,398
    एचआईवी/एड्स सहायता: 415
    आदिम जनजाति पेंशन: 329
    ट्रांसजेंडर पेंशन: 3

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को अब तक पेंशन नहीं मिली है, वे अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग अवश्य कराएं. साथ ही सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने की अपील की गई है, ताकि आगे पेंशन भुगतान में किसी तरह की बाधा न हो. रांची जिला प्रशासन ने जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) जारी किया है, जहां लोग अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news