2026 में पैसा कहां भाग रहा है?सोने की सुरक्षा या शेयर बाजार का दांव? जानिए इसके पीछे का राज

    2026 में पैसा कहां भाग रहा है?सोने की सुरक्षा या शेयर बाजार का दांव? जानिए इसके पीछे का राज

    TNP DESK- 2026 में एक बड़ा सवाल सामने आकार खड़ा हो चुका है, पैसा कहां लगाए सोने में या शेयर बाजार में? एक तरफ सोना है जिसको काफी सदियों से एक सुरक्षित ऐसेट माना जाता है और दूसरी ओर है शेयर बाजार जो तेजी से पैसा बढ़ाने का मौका देता है लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस साल का ट्रेंड क्या कहता हैं?

    अगर हम सोने की बात करें तो यह हमेशा से सुरक्षित मन जाता है. जब भी देशों में तनाव बढ़ती है जंग को लेकर या किसी महामारी को लेकर तो महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच जाती है. 2026 में भी हमे  ये सारी चीज़े देखने को मिल रही है जिससे सोने का डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गया है कि कहीं आगे जाकर और महंगाई का सामना न करना पड़े.  

    लेकिन सोने की कीमत में बढ़त की भी एक सीमा है इसकी वृद्धि धीमे होती है. यह आपको स्थिरता देता है, लेकिन तेजी से पैसा बढ़ाने का मौका कम कर देता है.

    अब बात करते हैं शेयर बाजार की.  शेयर बाजार हमेशा जोखिम  के साथ आता है, लेकिन इनाम के तौर पर काम करता है. आज के समय में खुदरा निवेशक यानी आम लोग भी शेयर बाजार में तेजी से आ रहे हैं. एसआईपी, म्यूचुअल फंड और डायरेक्ट इक्विटी निवेश का चलन बढ़ रहा है.  इसका मतलब ये है कि लोग अब सिर्फ पैसे बचाने पर नहीं, बल्कि उसे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं.

    एक और बड़ा बदलाव मानसिकता में आया है.  पहले लोग सोने को "निवेश" और शेयर बाज़ार को "जुआ" समझते थे.  लेकिन अब यह सोच बदल रही है.  आज का युवा वित्तीय ज्ञान के साथ बाजार में उतर रहा है और दीर्घकालिक धन बनाने की सोच रहा है.

    लेकिन इसका मतलब क्या है कि सोना अब पुराना हो गया है? बिल्कुल नहीं.असल में, दोनों की अपनी-अपनी जगह है.

    सोना आपको स्थिरता देता है जबकि शेयर बाजार आपको ग्रोथ देता है.2026 का ट्रेंड यही कहता है कि स्मार्ट निवेशक अब एक ही विकल्प पर निर्भर नहीं रह रहे हैं, बल्कि विविधीकरण अपना रहे हैं.  यानी थोड़ा पैसा सोने में, थोड़ा स्टॉक में. अगर वैश्विक अनिश्चितता है, तो सोना मजबूत रहेगा. अगर अर्थव्यवस्था स्थिर रहती है और विकास होता है, तो शेयर बाजार बना रहेगा.

    अब सवाल ये है की आखिर पैसा कहां जा रहा है?

    सच तो यह है कि पैसा अब बैलेंस की तरफ जा रहा है.  लोग अब आंख मूंदकर किसी एक विकल्प को नहीं चुन रहे हैं, बल्कि जोखिम और रिटर्न दोनों को समझकर निवेश कर रहे हैं.



    Related News