Love Story : लड़की को लड़की से हो गया प्यार ! फिर दोनों लुधियाना से भागकर पहुँच गई गांव, घर पहुँचते ही देखिए आगे क्या हुआ

    Love Story : लड़की को लड़की से हो गया प्यार ! फिर दोनों लुधियाना से भागकर पहुँच गई गांव, घर पहुँचते ही देखिए आगे क्या  हुआ

    Tnp desk:दिल लगे दीवार से तो परी क्या चिज . मोहब्बत का नशा ही ऐसा होता है, इसके अफसाने ऐसे होते है कि जात-पात और मजहब भी रास्ता नहीं रोक पाती. रायबरेली में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक लड़की को लड़की से ही प्यार हो गया . प्रेम इसके बाद फिर ऐसा परवान चढ़ा कि बैचेनी में  लड़की अपने साथी लड़की को ही गांव ले आयी .अब दोनों शादी रचायेंगे यानि समलैंगिक विवाह करेंगे. इस विवाह पर परिजन जहां कुछ बोल नहीं रहे हैं. वही, इस प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इनका कहना है कि इस तरह की शादी से गांव की बदनामी हो रही है और इसका प्रभाव गांव की अन्य लड़कियों पर भी पड़ेगा. 

    दरअसल, भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती करीब छह महीने पहले नौकरी के सिलसिले में लुधियाना गई थी. युवती लुधियाना की कताई फैक्टरी में काम करने लगी. इस दौरान लुधियाना की रहने वाली एक युवती से वह प्यार कर बैठी. इसके बाद मोहब्बत का रंग ऐसा चढ़ा कि साथ-साथ जीने-मरने की कसमे खाने लगी और शादी करने की ठान ली. यही वजह है कि यहां से गई युवती दूसरी युवती को भगाकर अपने घर ले आई और परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कही. परिवार वाले भी इस पर राजी हो गए.
    बताया जा रहा है कि 15 मार्च को दोनों युवतियां शहर के एक आश्रम में विवाह करेंगी. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. यह बात गांववालों को पता चली तो उनमें नाराजगी का इजहार किया. लोग दबी जुबान से इस शादी का विरोध कर रहे हैं. इनका मानना है कि इससे एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी और एक गलत संदेश समाज के बीच जाएगा. इधर, पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news