पीएम मोदी को मिले गिफ्ट की होगी ई नीलामी, जानिए गिफ्ट में क्या- क्या है शामिल

    पीएम मोदी को मिले गिफ्ट की होगी ई नीलामी, जानिए गिफ्ट में क्या- क्या है शामिल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): -पीएम नरेन्द्र मोदी को विदेश के लोगों, भारतीय खिलाड़ियों और राजनेताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिले उपहारों की नीलामी होगी. यह ई-नीलामी की जाएगी. उपहारों को उनके जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा 02 अक्टूबर तक नीलाम किया जाएगा.जानकारी के अनुसार इस नीलामी में वस्तुओं की कीमत 100 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक हो सकती है. नीलामी में इस बार 1200 उपहारों को रखा गया है. जिसमें खेल जगत के लोगों से प्राप्त उपहार भी शामिल हैं.

    ई-नीलामी 17 सितंबर से शुरू हो कर 2 अक्टूबर तक चलेगी

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर यह चौथी बार है जब उन्हें मिले उपहारों की नीलामी की जा रही है. यह ई-नीलामी 17 सितंबर से शुरू हो कर 2 अक्टूबर तक चलेगी. लोग pmmementos.gov.in पर जाकर ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं. इस नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे परियोजना को दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पिछले साल उपहारों की नीलामी से 16 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसे नमामि गंगा परियोजना को दिया गया था. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि उपहारों की बिक्री से अच्छी राशि उपलब्ध होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news