पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटा गरिमा का सपना, मां के हौसले से बनी UPSC सेकेंड टॉपर

    बक्सर(BUXAR):  कहते हैं न जब हौसला बुलंद हो तो ऊंचाइयों को छूना आसान होता है. ऐसा ही कर दिखाया है बक्सर की बेटी गरिमा ने. राह में बहुत कठिनाइयां आईं लेकिन इसके बाद भी उसका हौसला नहीं टूटा. और कड़ी मेहनत से आज बिहार की बिटिया UPSC की सेकेंड टॉपर बन गई. 

    नगर के बंगला घाट की रहने वाली गरिमा लोहिया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे देश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उनके सफलता पर न सिर्फ उनके परिवार और उनके जानने वाले बल्कि पूरे बक्सर वासियों में हर्ष का माहौल है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सभी उन्हें मिठाई खिला रहे हैं और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

    2015 में हुई पिता की मृत्यु तो माँ ने नहीं टूटने दिया सपना 

    गरिमा ने बताया कि वर्ष 2015 में उनके पिता की मृत्यु हो गई उनके पिता ने यह सपना देखा था कि वह बेटी को आइएएस अधिकारी बनाएंगे. पिता के मरने के बाद यह सपना टूट जाता लेकिन माँ ने ऐसा नहीं होने दिया. गरिमा के साथ वह भी पूरी रात जगी रहती थी. उनके खाने पीने से लेकर उनकी हर जरूरत माँ ने पूरी की. 

    स्व मनोज लोहिया व सुनीता की पुत्री तथा तीन भाई बहनों में मंझली गरिमा ने बताया कि उनकी शिक्षा-दीक्षा बक्सर के वुड स्टॉक  स्कूल से हुई है, जिसके बाद सनबीम भगवानपुर से 10+2 किया और फिर बाद में किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण काल में वह बक्सर लौटी और फिर यहीं से उन्होंने आइएएस बनने की तैयारी शुरू की.  उन्होंने बताया कि उनका पहला लक्ष्य आईएएस की परीक्षा पास करना था जिसके लिए उन्होंने यूट्यूब तथा अन्य माध्यमों से तैयारी की. उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें सफलता प्राप्त होगी लेकिन देशभर में उन्हें इतना अच्छा रैंक मिलेगा यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news