गोपालगंज: महज़ तेरह साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

    गोपालगंज: महज़ तेरह साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है. जहां एक 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन हैवानों ने मिलकर एक 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर भी कर दिया. वीडिओ वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अभी सभी आरोपी फरार हैं. हालांकि पुलिस उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह घटना गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव की है.  

    इस घटना के बारे में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह घर के पास खड़ी थी, तभी तीन आरोपी उसको पकड़ कर मक्के के खेत में ले गए. उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे. उसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए. मासूम बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. 

     



    Related News