मुज़फ्फरपुर: मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

    मुज़फ्फरपुर: मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

    मुज़फ्फरपुर (MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची मेला देख कर लौट रही थी. इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक उसे उठा कर जंगल की ओर ले गए. वहां चारों युवक ने मिलकर बारी-बारी से बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद उसे वहीं जंगल में छोड़कर फरार हो गए. घटना औराई थाना क्षेत्र की है. इस घटना के बाद बच्ची की हालत काफी गंभीर है. पीड़िता को औराई पीएचसी में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएज रेफर कर दिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news