बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद बैठे धरने पर, कहा- नीतीश कुमार ने जनादेश से किया विश्वासघात

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद बैठे धरने पर, कहा- नीतीश कुमार ने जनादेश से किया विश्वासघात

    कटिहार(KATIHAR): जनादेश से विश्वासघात के आरोप पर भाजपा आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान पूर्व उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद अपने गृह जिला कटिहार में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन में भाग लिया. प्रदर्शन के दौरान उनके खास निशाने पर जदयू रहा. भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के दावेदारी सवाल पर इसे “मुंगेरीलाल का हसीन सपना बताया. उन्होंने 2024 में मोदी के सामने पीएम के नो वैकेंसी होने की बात कही. पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद  इस दौरान जदयू और राजद पर तल्ख तेवर दिखाते हुए कई सवालों के साथ जदयू और राजद को घेरते नजर आए. सीएम नीतीश कुमार का NDA का साथ छोड़ने के बाद बीजेपी अब नीतीश कुमार पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है. इससे पहले भी बुधवार को बीजेपी ने अपने प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news