टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कौन चला रहा था गाड़ी, जानिए  

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कौन चला रहा था गाड़ी, जानिए     

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार देर रात एक कार दुर्घटना में मौत हो गई. दुर्घटना के दौरान साइरस अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. इस वक्त उनके साथ उनके लग्जरी मर्सिडीज में जहांगीर पंडोले नाम एक और व्यक्ति था जिसकी भी मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना के दौरान कार में कुल 4 लोग मौजूद थे. जिसमें सायरत समेत एक अन्य की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

    अनाहिता पंडोला चला रही थी कार 

    साइरस मिस्त्री के साथ थे कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोले, अनाहिता पंडोले, डेरियस पंडोले सवार थे. हाईवे में कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकराने की बात सामने आ रही है. वहीं पुलिस के अनुसार कार को मुंबई की जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोला चला रही थी. 

    कौन हैं साइरस मिस्‍त्री

    साइरस 52 साल के थे और उनका जन्म  आयरलैंड में हुआ था. मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे. इन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी. साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news