सीएम नीतीश पर जमकर बरसे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, बोले सरकार में मंत्री का कद चपरासी जैसा 

    सीएम नीतीश पर जमकर बरसे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, बोले सरकार में मंत्री का कद चपरासी जैसा 

    कैमूर(KAIMUR): बिहार सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद विभाग की लगातार पोल खोल रहे है. उसी के कारण सुधाकर सिंह को मंत्री पद से इस्तीफ़ देना पड़ा था. उसके बाद सुधाकर सिंह लगातार किसान सम्मेलन कर रहे हैं और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं. बता दें कि आज एक बार फिर चैनपुर के हाटा बाजार में किसान सम्मेलन कर सरकार की जमकर आलोचना की .

    उन्होंने कहा कि जब हम कृषि मंत्री थे उस समय भी कृषि विभाग का कमान मुख्यमंत्री के पास था,जो किसी की सुनते नहीं, आज सरकार में मंत्री सिर्फ चपरासी बन कर रह गए हैं जैसे कार्यालय में चपरासी सिर्फ मुहर मारने के लिए रहता है वही हालात हो गया. उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की बेचैनी है नहीं तो लोगों की आत्मा स्वर्ग नहीं जा पाएगी, कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग का रास्ता प्रधानमंत्री के पद से होकर जाता है. सुधाकर सिंह का कहना था कि विधायक बनने से पहले भी मैं किसानों के लिए लड़ता रहा ,विधायक और मंत्री बनने के बाद भी किसानों के लिए लड़ता रहा जिसका नतीजा हुआ कि हमें मंत्री पद छोड़ना पड़ा.

    17 साल से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है पर किसानों की बात को अनसुनी कर दी जाती है. जब किसानों के हित के लिए लड़ाई जारी रखा तो हमे मंत्री पद से ही हटवा दिया गया पर सरकार भूल रही है कि भारत किसानों का देश है जहाँ 70 फीसदी किसान रहते हैं. उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार को बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ सकता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news