Bihar Crime: मोतीहारी से पांच अंतराष्ट्रीय साइबर ठग गिरफ्तार, पढ़ें इन सभी का पाकिस्तान कनेक्शन  

    Bihar Crime: मोतीहारी से पांच अंतराष्ट्रीय साइबर ठग गिरफ्तार, पढ़ें इन सभी का पाकिस्तान कनेक्शन  

    मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने पांच अंतराष्ट्रीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.पांचों को मोतिहारी के छौड़ादानो पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनका सोशल मिडिया के माध्यम से पाकिस्तान कनेक्शन बताया जा रहा है.जब इन साइबर फ्रॉड की तलाशी ली गई तो उनके पास  से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है.   

    जांच में पुलिस ने किया ये खुलासा

    वहीं उनके मोबाइल का डाटा खंगाला गया तो पता चला कि ये तमाम लोग एक गिरोह  के रूप में काम करते थे और लोगों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर  करोड़ो रुपए  की निकासी कर चुके हैं ।  वहीं उनके मोबाइल से यह भी जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इनका पाकिस्तानी व्यक्ति से भी लेनदेन  और बातचीत का कनेशन था इनलोगो के खाते  में  एक करोड़ से अधिक की राशि की लेनदेन की बात भी सामने आई है.  

    मामले में एसपी ने दी ये जानकारी

      इस मामले में मोतिहारी एसपी  कांतेश  मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 5 लोग जिसमें भूषण राम ,समीर आलम ,वसीम अख्तर ,हैदर अली और मोहम्मद असगर जो एक साथ मिलकर काम करते थे । उनके मोबाइल  का डाटा खंगाला गया है तो पूरी जानकारी मिली है वहीं भूषण राम पहले से भी   कई मामलों में आरोपी थे इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है रक्सौल के डीएसपी और छौड़ादानो  के  थाना प्रभारी हैं उनके साथ-साथ तमाम पुलिस कर्मियों को एसपी ने धन्यवाद भी दिया है.साथ ही  रक्सौल में रामगढ़वा थाने के तहत एक व्यक्ति बबलू कुमार के पास से 50 कार्टून एक मैगजीन और एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है जिनको गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news