पांच दिन बाद तलाब से मिला नाबालिग का शव, हत्या के शक में एक शख्स की जमकर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

    पांच दिन बाद तलाब से मिला नाबालिग का शव, हत्या के शक में एक शख्स की जमकर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो (BOKARO) : बोकारो में पांच दिनो से लापता अनुसार उरांव का शव वसुधा इंडस्ट्रीज के पीछे तालाब से बरामद किया गया. इसकी खबर मिलते ही इलाके में बवाल शुरू हो गया . स्थानीय़ लोगों ने अनुसार उरांव की हत्या का आरोप श्रवण कुमार नामक व्यक्ति पर लगाया . जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई  की गई , जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. . मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर श्रवण कुमार को बचाया. वही , मृतक  के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    यह घटना बोकारो जिले के बालीडीह थाना की है.  बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले राजमिस्त्री का काम करने वाला श्रवण कुमार मृतक को घर से बुलाकर ले गया था, उसके बाद से ही अनुसार उरांव लापता बताये जा रहे थे.  जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस अनुसार उरांव को ढूंढ नहीं पा रही थी . हाालांकि  बाद में उरांव का शव तालाब से बरामद  हुआ. .

    जांच में जुटी पुलिस

    इस मामले में एसपी ने बताया कि हालात अभी नियंत्रण में है. और इस मौत की वजह क्या है. इसकी जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि जो भी इसमे दोषी होगा, पुलिस उसी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेगी.  फिलहाल, मौत की वजह क्या है इसकी पड़ताल की जा रही है.

     

     



    Related News