पहले मुंडवाया सिर फिर गले में पहना दी जूतों की माला, देखिए मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
बांका(BANKA):सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो देखने को मिलते है जिसमे कुछ वीडियो समाज के उस तसवीर से रूबरू करवाते है जिस समाज में रहकर हम अपने आप को पढ़ा लिखा और सभ्य बताते है, लेकिन सच कुछ और ही होती है. दरअसल बिहार के बांका जिले से एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हमारा समाज कहां जा रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जो असहाय और काफी बेबस नजर आ रहा है जिसको जूता की माला पहनाकर सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया जा रहा है.
मानवता को शर्मसार करने वाला है वीडियो
वीडियो में देखगे कि कुछ लोगों की भीड़ एक युवक का सिर मुंडवाकर उसके गले में जूतों की माला पहनाकर उसे सार्वजनिक रूप से घुमा रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.वायरल वीडियो में युवक भयभीत और असहाय नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते और हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे है बताया जा रहा है कि चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर उसका सिर मुड़ाकर गले में जूते का माला पहनाकर घुमाने का मामला का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
पढ़े कहां का है मामला
घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के लबोखर की बताई जा रही है.मामले में पकड़े गए युवक थाना क्षेत्र के रतनपुर का बताया जा रहा है.वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवाओं की भीड़ के बीच युवा का सिर मुड़ा जा रहा है और बाद में उसके गले में जूता का माला पहनाकर लोगों की भीड़ बैटरी चोर का नारा लगाते दिख रहे है.हालांकि अब तक किसी कब द्वारा इस संबंध में थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं होने की बात भी सामने आ रही है.वायरल वीडियो की हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है.हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आई.प्रशासन का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लोग इस वीडियो की कर रहे हैं निंदा
इधर स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि किसी भी परिस्थिति में भीड़ द्वारा इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.दोषी चाहे जो भी हो, कानून के तहत कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता होना चाहिए.
4+