दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी, एक महिला समेत दो लोग घायल, जानिए क्या है मामला

    दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी, एक महिला समेत दो लोग घायल, जानिए क्या है मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले न्यायालय परिक्षेत्र में गोली चली है. गोली चली है दिल्ली के जिला न्यायालय साकेत कोर्ट परिसर में. हमलावर ने एक महिला को निशाना बनाया है. महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार वकील की वेशभूषा में हमलावर साकेत कोर्ट परिसर पहुंचे. वहां अपने मुकदमे को लेकर आई. उसे गवाही देनी थी. एक महिला को हमलावर ने 4 गोली मार दी. इससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

    महिला समेत दो लोग घायल 

    कोर्ट परिसर के आसपास  पुलिस मौजूद थे सबसे पहले गोली से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार वकील की वेशभूषा में हमलावर यहां आया था. यह भी बताया जा रहा है कि हमलावर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. उसने कोर्ट परिसर में अपनी पत्नी को ही गोली मारी है. इस गोलीबारी में महिला समेत दो लोग घायल हुए. हमलावर वकील की ड्रेस में इसलिए आया था कि पुलिस उस पर शक ना कर सके. मालूम हो कि प्रयागराज मैं मीडियाकर्मी के रूप में आए तीन हमलावरों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मार दी जिससे उनकी हत्या हो गई. अब दिल्ली साकेत कोर्ट परिसर में स्तर की घटना हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news