धनबाद के कालू बथान आउटपोस्ट परिसर में भड़की आग तो मच गई अफरातफरी, जानिए क्यों है भारी नुकसान का अनुमान

    धनबाद के कालू बथान आउटपोस्ट परिसर में भड़की आग तो मच गई अफरातफरी, जानिए क्यों है भारी नुकसान का अनुमान

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के कालू बथान आउटपोस्ट में शनिवार की शाम आग भड़क गई. सैकड़ों वाहन जलकर राख हो गए. आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूत्रों के अनुसार आग से थाना परिसर में पहले से जब्त 100 से अधिक स्कूटर और बाइक, बड़ी संख्या में साइकिल, खाली ट्रक सहित अन्य वाहन जलकर राख हो गए. आग की लपटे 15-20 फीट ऊपर उठ रही थी. आग की सूचना के बाद डीवीसी सहित अन्य विभागों की दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आशंका व्यक्त की जा रही है कि थाना परिसर के बाहर झाड़ियों में लगी आग धीरे-धीरे थाना परिसर तक पहुंची और आग भड़क गई. आग की लपटे ऊंची ऊंची उठ रही थी.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news