फिल्म स्टार और बंगाल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिर विवादों में,क्या हुआ था बंगाल के जामुड़िया में

    फिल्म स्टार और बंगाल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिर विवादों में,क्या हुआ था बंगाल के जामुड़िया में

    TNP DESK- फिल्म स्टार और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर विवादों में घिरते  दिख रहे हैं.  अपने संसदीय क्षेत्र से अनुपस्थित रहने के आरोप से घिरे  शत्रुघ्न सिन्हा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भी घिर गिर गए हैं.  जानकारी के अनुसार बंगाल के जामुड़िया  में  चुनाव प्रचार के दौरान उनके वाहन  पर नीली बत्ती लगी थी.  इसके बाद तो राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया.  भाजपा ने इस मुद्दे को पकड़ लिया और नियम के उल्लंघन के आरोप में चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग कर दी.  

    चुनावी तपिश  के बीच शत्रुघ्न सिन्हा बंगाल के जामुड़िया पहुंचे थे 

    दरअसल, चुनावी तपिश  के बीच शत्रुघ्न सिन्हा जामुड़िया  में  पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे.  इस कार्यक्रम में राजनीति से अधिक चर्चा उनकी गाड़ी की थी.  जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी.  विरोधियों ने इसे सत्ता  का दुरुपयोग बताया।  सांसद ने  भाजपा पर चुनाव आयोग को प्रभावित करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया है.  उनका कहना था कि चुनाव आयोग और बीजेपी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.   

    ममता बनर्जी सरकार की खूब की सराहना 

    मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी को पहली बार बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा.  उन्होंने बंगाल सरकार की योजनाओं की भरपूर सराहना  की.  उन्होंने गाड़ी पर नीली बत्ती लगे होने पर सफाई दी कि  अभी-अभी बंगाल पहुंचे हैं और उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी.  उन्होंने स्वीकार किया किया कि  गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी, लेकिन जल नहीं रही थी.  हालांकि बाद में गाड़ी से नीली बत्ती हटा दी गई.  भाजपा का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि या नेता द्वारा नीली बत्ती का उपयोग करना गैरकानूनी है.  भाजपा ने तृणमूल  नेताओं पर नियमों का  उल्लंघन का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि भाजपा इस पर चुप नहीं रहेगी।  चुनाव आयोग के समक्ष इसकी शिकायत की जाएगी और कार्रवाई की मांग होगी। 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News