सारंडा में घमासान: चडराडेरा पहाड़ी पर घिरा मिसिर दस्ता, रुक-रुक कर हो रही है फायरिंग

    सारंडा में घमासान: चडराडेरा पहाड़ी पर घिरा मिसिर दस्ता, रुक-रुक कर हो रही है फायरिंग

    चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर से मुठभेड़ जारी है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा जंगल में दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इसके कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है. एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ता के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो रही है.

    जंगल में दस्ते के साथ घिरा मिसिर
    मिसिर बेसरा का दस्ता जंगल में घिर चुका है. दस्ते में 70 से अधिक नक्सलियों के होने की संभावना जताई जा रही है. मिसिर अपने दस्ते के साथ चडराडेरा जंगल में स्थित एक पहाड़ी पर चुका है. 1500 से अधिक जवानों ने पूरे पहाड़ हो घेर किया है. जिसके कारण मिसिर और उसका दस्ता वहां से निकल नहीं पा रहा है. ऊंची पहाड़ी पर होने के कारण नक्सली सुरक्षाबलों पर लगातार फायरिंग कर रहे है. जबकि सुरक्षा बलों द्वारा भी जवाबी फायरिंग की जा रही है. नक्सलियों ने पूरे पहाड़ पर आईडी बिछा रखा है, जिसके कारण सुरक्षा बलों को भी आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है. 

    कुछ नक्सलियों के भी घायल होने की संभावना 
    मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों के भी घायल होने और मारे जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी की ओर से नहीं की गई है. वहीं, बुधवार को हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत कुल 5 जवान घायल हो गए थे. घायल जवानों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल थे. जितेंद्र राय को छोड़कर बाकी सभी घायलों को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था. मिसिर दस्ते को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों ने 10 किसी एरिया को घेर रखा है. आज दोपहर तक सारंडा जंगल से बड़ी खबर आ सकती है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news