रांची (RANCHI) : भाजपा नेता सह कांके जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने के दौरान बंद समर्थकों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. बताया जा रहा कि जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को गुरुवार सुबह करीब 11:50 बजे धरना स्थल अल्बर्ट एक्का चौक से हिरासत में लिया गया. गौरतलब है कि कल यानी बुधवार को देवेंद्र नाथ महतो ने राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बंद को लेकर "झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा" की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया था. पुलिस हिरासत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य में जंगल राज कायम है. कानून व्यवस्था खराब है, लगातार हत्याएं हो रही हैं.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

