प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान हैं GNM की छात्राएं, सिविल सर्जन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

    प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान हैं GNM की छात्राएं, सिविल सर्जन ने कार्रवाई का दिया भरोसा

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार GNM एवं पारा मेडिकल छात्रावास की छात्राएं इन दिनों अपने प्राचार्य के अड़ियल एवं लापरवाह रवैए से काफी परेशानियां झेल रही हैं. छात्राओं की मानें तो स्कूल में न तो  कोई शिक्षक हैं ना ही महिला छात्रावास में कोई महिला गार्ड.  प्रिंसिपल छात्राओं को हमेशा धमकी देती रहती है कि अगर उनकी बातों से बाहर रहे तो इनका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ेगा. प्राचार्य  के लापरवाह रवैया से छात्राएं इन दिनों काफी मानसिक परेशानियां झेल रही हैं. छात्राओं की मानें उनकी प्रिंसिपल की मानसिक स्थिति भी सही नहीं है. छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को टॉर्चर करती है. कभी भी रात में उठा दिया जाता है. लाइट कट जाने के बाद वे छात्राओं से पंखा झेलवाती हैं. अगर छात्राएं विरोध करती हैं तो वे उन्हें धमकी देती हैं. इसी से तंग आकर जब छात्रों ने मिलकर इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल रात में ही में गेट का ताला लगा कर फरार हो गयीं. इसी मामले को लेकर छात्रों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. 

    यह भी पढ़ें

    कार्तिकेय सिंह ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आज ही कानून मंत्री से हटाकर बनाया था गन्ना उद्योग मंत्री

    सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने कही यह बात 

    वहीं इस बाबत जब जिले के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि GNM स्कूल की छात्राओं से उन्हें जानकारी मिली है. जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि प्राचार्य बिना छुट्टी के ही पिछले 5 दिनों से गायब हैं. सिविल सर्जन ने कहा जल्दी छात्राओं की समस्याओं को दूर किया जाएगा ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई को कंटिन्यू कर सके.



    Related News