पुलिस के भय से शराब तस्कर ने नदी में लगाई छलांग, लापता

    पुलिस के भय से शराब तस्कर ने नदी में लगाई छलांग, लापता

    कटिहार(KATIHAR): कटिहार जिले के रोशना ओपी के मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे वाहनों में शराब होने की आशंका पर पुलिस तलाशी कर रही थी. इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से ही एक स्कूटी पर सवार होकर दो व्यक्ति आ रहे थे. स्कूटी पर सवार व्यक्ति को रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने रुकने का इशारा किया. लेकिन स्कूटी सवार व्यक्ति ने इशारा को देख स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी. इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार व्यक्ति को धर दबोचा. स्कूटी चालक ने पुलिस के भय से स्कूटी छोड़कर महानंदा नदी में छलांग दी. महानंदा में छलांग लगाया व्यक्ति तब से लापता है.  

    प्रभारी को निलंबित करने की मांग

    उक्त व्यक्ति की खोजबीन एसडीआरएफ टीम के द्वारा जारी है. लापता लाश बरामद नहीं होने पर लावा चेक पोस्ट के एन एच 81 को जाम कर प्रदर्शन किया गया.  प्रदर्शनकारी का आरोप था कि रोशना ओपी अध्यक्ष को हटाया जाए. प्रदर्शन के दौरान पुलिस दलबल के साथ पहुंची लेकिन लोगों ने बातें नहीं मानी. आपको यह भी बता दें कि बिहार-बंगाल बॉर्डर पर ये चेक पोस्ट बना हुआ है जहां विरोध प्रदर्शन के कारण घंटों लोग जाम में फंसे रहे. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ओपी प्रभारी के तानाशाह रवैया से आक्रोशित होकर एन एच-81 सड़क को जामकर प्रभारी को निलंबित करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news