TNP Desk: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बेटे की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा देता है. यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि एक पिता के साहस और प्यार की मिसाल भी पेश करती है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिता बच्चे को बचाने के लिए चलती हुई ट्रेन के नीचे कूद जाता है. इस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से उनके ऊपर से गुजरती जाती है. वीडियो देख कर आपकी रुह जाएगी.
एक पिता के प्यार से बड़ा कोई कवच नहीं।
— Shagufta khan (@Digital_khan01) April 29, 2026
बांग्लादेश में अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पिता चलती ट्रेन से सिर्फ इसलिए कूद गया ताकि अपने गिरते हुए बेटे को बचा सके। मौत के मुँह से बेटे को वापस खींच लाने वाले इस 'सुपरहीरो' को सलाम।
चमत्कारिक रूप से दोनों सुरक्षित हैं। पिता का यह… pic.twitter.com/KXmA1QzdNy
इस दौरान वहां मौजूद लोग दहशत में आ जाते हैं और हर किसी की सांसें थम जाती हैं. लेकिन अगले ही पल जो नजारा सामने आता है वह सभी को हैरान कर देता है. पिता किसी तरह अपने बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लेता है.
हालांकि इस खतरनाक स्टंट में पिता को हल्की चोटें भी आई हैं लेकिन राहत की बात यह है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है. घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पिता की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं.
वीडियो को देख लोग हुए भावुक
वहीं इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी खूब आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसी घटनाएँ सच में दिखाती हैं कि माता-पिता का प्यार किसी भी डर से बड़ा होता है. इस पिता का साहस काबिले-तारीफ है. दूसरे ने लिखा बच्चे भले ही अपनी दुनिया में खो जाएं और भूल जाएं, लेकिन एक पिता की नज़र हमेशा अपने बच्चों की सलामती पर रहती है.

