पूर्णिया(PURNIA): सीमावर्ती जिले पूर्णिया से फेक करेंसी का बड़ा खेप पकड़ा गया है. पूर्णिया पुलिस ने चार लाख 91 हजार फेक करेंसी और नोट छापने के दो प्रिंटर के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी पूर्णिया के जानकीनगर थाने के चौपड़ा बाजार से की गई है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि सौ सौ के नोट छाप कर ग्रामीण बाज़ारों में खपाते थे. जिसके लिए एजेंट रखा गया था. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर जाली नोट के साथ कुछ लोग पूर्णिया की तरफ जा रहे हैं. पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की तो पूछताछ में पता चला कि जानकीनगर में नोट छापने का कारखाना चल रहा है जहाँ जा कर पुलिस ने नोट छापने वाले प्रिंटर और पेपर की बरामदगी की है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पांच लाख के फेक करेंसी दो लाख में दिया जाता था जो ग्रामीण बाज़ारों में भेजा जाता है. उन्होंने कहा कि फेक करेंसी के इस कारोबार में अन्य दिशा में भी अनुशंधान किए जा रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

