बंगाल से पाकुड़ तक विस्फोटक तस्करी का नेटवर्क: जिलेटिन के जखीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    बंगाल से पाकुड़ तक विस्फोटक तस्करी का नेटवर्क: जिलेटिन के जखीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    पाकुड़(PAKUR) : पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 1148 पीस अवैध जिलेटिन बरामद किए गए.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना अंतर्गत ग्राम संतोषपुर निवासी नबीरुल शेख और ग्राम राजग्राम निवासी गुधा शेख के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी, आसनसोल निवासी इमरान शेख से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री खरीदकर गोपालपुर से बिशनपुर होते हुए पाकुड़ की ओर आ रहे थे.

    इसी दौरान पुलिस ने मालपहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया. पूरे घटनाक्रम को लेकर मालपहाड़ी थाना में कांड संख्या 182/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

    रिपोर्ट-नंद किशोर मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news