कभी 'कबाब मंत्री' के नाम से चर्चित रहे राजद नेता की अब दबंगई की हो रही चर्चा, जानिये क्या है मामला

    कभी 'कबाब मंत्री' के नाम से चर्चित रहे राजद नेता की अब दबंगई की हो रही चर्चा, जानिये क्या है मामला

    पटना(PATNA): एक तरफ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने विधायकों और पार्टी नेताओं को संयमित और बेहतर व्यवहार करने की सलाह देते हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके पार्टी के नेता लगातार विपक्ष को यह कहने का मौका दे रहे हैं कि पहले के राजद और आज के राजद में कुछ नहीं बदला है. चार दिन पहले खुद को दानापुर विधायक का भाई बताकर एक व्यक्ति खुलेआम माइनिंग इंस्पेक्टर को ट्रक से कुचलवाने की धमकी देता है. वहीं दूसरी तरफ अब राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद टाउन डीएसपी के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए हैं.

    क्या है मामला

    मामला पीरबहोर थाने से जुड़ा है. जहां बीते गुरुवार की रात कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हुए हमले को लेकर पूर्व एमएलसी के बेटे शबीउल हक को पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले में हिरासत में लिया था. इसी को लेकर अनवर अहमद थाने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने टाउन डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी से बदसलूकी की.  इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें थाने में बिठा लिया. जिसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक थाने में जुट गए. बताया गया कि पूर्व एमएलसी ने पीरबहोर डीएसपी के साथ मार पीट भी की. जिसके बाद पुलिस ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अनवर अहमद को डिटेन कर लिया.

    कौन हैं अनवर अहमद

    आपको बता दें की अनवर अहमद कोई साधारण मंत्री नहीं थे. इनको कबाब मंत्री के रूप में भी जाना जाता था. लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तो इन्हें कबाब मंत्री कहा जाता था. ये लालू यादव के लिए कबाब का प्रबंध करते थे. घर से लेकर जेल तक. खबर लिखने तक पुलिस ने अनवर अहमद को छोड़ने का आश्वासन दिया है. तब जा कर लोगों ने थाना परिसर को खाली किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news