Foodly Post : भारत के शहरों की पहचान उनका स्वाद, जानिए कौन सा शहर किस खाने के लिए मशहूर

    Foodly Post : भारत के शहरों की पहचान उनका स्वाद, जानिए कौन सा शहर किस खाने के लिए मशहूर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हमारा भारत सिर्फ भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का देश नहीं है, बल्कि ये स्वादों का भी देश है. यहाँ का हर एक राज्य, हर एक शहर और यहाँ तक कि हर एक गली और चौराहे की बात ही कुछ अलग है. और ये सारी चीज़ें अलग तब बनती हैं जब बात खाने की आती हो. बहुत बार ऐसा होता है कि हम बहुत सारे जगहों को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके स्वाद से याद रखते हैं.

    जब हम दिल्ली का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में चाट और छोले भटूरे का नाम आ जाता है. वहीं अगर कोलकाता की बात करें तो रसगुल्ला और मिठाइयों की मिठास याद आती है. हैदराबाद का नाम लेते ही बिरियानी की खुशबू महसूस होने लगती है. ऐसे ही बहुत सारे जगह हैं जिनके नाम सुनते ही वहाँ जाने को दिल करने लगता है. इसका मतलब ये है कि हर शहर का एक signature taste होता है, जो उसकी पहचान बन जाता है.

    कोई भी शहर का खाना वहां के उपलब्ध संसाधनों, मौसम और लोगों की जीवनशैली से जुड़ा होता है. समुद्री इलाकों में मछली और नारियल ज्यादा इस्तेमाल होता है, वहीं अगर देखा जाए तो गेहूं और मसालों का काफी ज्यादा बोलबाला है.

    इन सब चीजों में इतिहास का भी बहुत बड़ा भूमिका है. मुगलों के समय में कई शहरों में मसालेदार खाने की परंपरा शुरू हुई, जिसका असर आज भी हम देख पा रहे हैं. वहीं, ब्रिटिश काल और अन्य बाहरी प्रभावों ने भी भारतीय खाने को नई दिशा दी है.

    लेकिन आज के समय में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या यह पहचान अभी भी बरकरार है? तेजी से बदल रही दुनिया में फास्ट फूड का असर हम हर जगह देख सकते हैं. बड़े शहर में आज के युवा लोकल खाना से ज्यादा पिज्जा, बर्गर और कैफे कल्चर की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.

    इसके बावजूद, जब कोई व्यक्ति दूसरे शहर घूमने जाता है तो वह उस जगह के स्थानीय खाना को जरूर चखता है क्योंकि असली अनुभव वहीं से आता है. खाना सिर्फ पेट भरने का ही साधन नहीं है, बल्कि ये हमें हर जगह के मिट्टी से जोड़कर रखता है. यही वजह है कि लोग कहते हैं “यात्रा की असली यादें फोटो में नहीं, स्वाद में बसती हैं.

    आज कल एक ट्रेंड को भी काफी ज्यादा फॉलो किया जा रहा है जिसे हम कहते हैं फूड टूरिज़्म, लोग अब सिर्फ घूमने नहीं जाते, बल्कि अलग-अलग जगहों के खाने को चखने जाते हैं. इससे लोकल व्यापार में भी वृद्धि आती है.

    भारत में हर शहर सिर्फ अपनी इमारतों या इतिहास से ही नहीं, बल्कि अपने स्वाद से भी पहचान बनाते हैं. खाना यहां संस्कृति, परंपरा और लोगों की जिंदगी का हिस्सा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news