Eid Ul Fitr 2026: रांची के डोरंडा ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

    Eid Ul Fitr 2026: रांची के डोरंडा ईदगाह में आज ईद का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की

    Eid Ul Fitr 2026: रांची के डोरंडा ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज़, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

    रांची: रांची के डोरंडा ईदगाह में आज ईद का पर्व पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम देखने को मिले.

    लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी

    नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला.

    जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क 

    वहीं, त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई. ईदगाह और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा खास इंतज़ाम किए गए थे जिससे नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news