होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के दो ठिकाने पर ED की छापेमारी, यूपी से पहुंची ईडी की टीम

    होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के दो ठिकाने पर ED  की छापेमारी, यूपी से पहुंची ईडी की टीम
    बिहार की राजधानी पटना स्थित बड़े होटल के मालिक पर ED ने कार्रवाई की है.  होटल मोर्या के मालिक एसपी सिन्हा के आवास और अन्य ठिकाने पर ईडी की रेड चल रही है.  ईडी की टीम शनिवार देर शाम प्रयागराज (इलाहाबाद) से पटना पहुंची. सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से जुड़े एक मामले में की है. 

    पटना(PATNA):  बिहार की राजधानी पटना स्थित बड़े होटल के मालिक पर ED ने कार्रवाई की है.  होटल मोर्या के मालिक एसपी सिन्हा के आवास और अन्य ठिकाने पर ईडी की रेड चल रही है.  ईडी की टीम शनिवार देर शाम प्रयागराज (इलाहाबाद) से पटना पहुंची. सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से जुड़े एक मामले में की है. 

    यूपी से पटना पहुंची ED की टीम

    मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने होटल मौर्या के अलावा एसपी सिन्हां के आरा स्थित गार्डेन आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर एक साथ दबिश दी. सभी स्थानों पर ED द्वारा तमाम कागजातों को खंगाला जा रहा है. साथ ही एसपी सिन्हा के CA के ठिकाने पर भी ED  की टीम छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है. बता दें कि मौर्या होटल के मालिक पटना में नियमित रूप से नहीं रहते है. जिसके कारण ईडी की टीम ने होटल मौर्या के सीए और अलग-अलग स्टाफ से पूछताछ कर कई स्तर पर जानकारी ले रही है.

    बताया जा रहा है कि, ईडी की टीम होटल में होने वाली बुकिंग से लेकर यहां से आयोजित होने वाली सभी जानकारी लेने में जुटी हुई है. इस दौरान सभी अधिकारियों ने मौर्या के तमाम रिकॉर्ड और यहां हाल के दिनों में ठहरे लोगों के बारे में भी जानकारी निकालने में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news