दिल्ली, रांची, पटना में लालू यादव के करीबियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

    Patna, Bihar
    दिल्ली, रांची, पटना में लालू यादव के करीबियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

    पटना(PATNA): सीबीआई के बाद अब ईडी ने लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापामारी की है. बताया जा रहा है कि जहां ईडी की टीम पटना में राजद के पूर्व विधायक अबु दोजना के फुलवारी शरीफ के आवास पर छापेमारी कर रही है तो वहीं दूसरी टीमें एनसीआर सहित दिल्ली के लालू यादव के करीबियों पर छापेमारी कर रही है.

    राजद सुप्रीमो के काफी करीब माने जाते हैं अबु दोजाना

    यहां बता दें कि अबु दोजाना को राजद सुप्रीमो के काफी करीब माना जाता है, इनका नाम सीतामढ़ी में बन रहे एक मॉल में भी सामने आया था, तब दावा किया गया था कि इस मॉल के निर्माण में लालू परिवार का पैसा लगा हुआ है. अबु दोजना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक भी रहे हैं. हालांकि इस मॉल के निर्माण के किसका पैसा लगा हुआ है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, इसके पहले भी यह दावा किया गया था कि तेजस्वी यादव का दिल्ली में एक मॉल है, लेकिन बाद में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी, और जानकारी यह भी मिली थी यह मॉल किसी भाजपा विधायक के नाम है.

    जॉब फोर लैंड मामले की जा रही है छापेमारी 

    यहां हम बता दें कि यह पूरी छापेमारी कथित रुप से जॉब फोर नौकरी के मामले की जा रही है, दावा किया जाता रहा है कि जब लालू यादव रेलवे मंत्री थें तब उनके द्वारा नौकरियों के बदले जमीन ली गयी थी. इस मामले को लेकर सीबीआई पहले से पूछताछ करती रही है, हालांकि लालू यादव को रेलवे मंत्री रहते हुए एक लम्बा अर्स बीत चुका है, लेकिन यह मामला अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news