नेपाल में भूकंप के झटके, मची अफरातफरी, जानिए कितनी थी तीव्रता 

    नेपाल में भूकंप के झटके, मची अफरातफरी, जानिए कितनी थी तीव्रता

    TNP DESK- नेपाल हिमालय परिक्षेत्र में बसा हुआ एक देश है.यहां पर भूकंप आता रहता है.2015 का भूकंप सभी को याद है.इस भूकंप में बड़ी तबाही हुई थी.आज यानी शनिवार को भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए.अहले सुबह आए भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है.

    आज आए भूकंप के बारे में जानिए विस्तार से

    नेपाल के मौसम विभाग के अनुसार अहले सुबह 3.49 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. काठमांडू से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी में भूकंप का झटका महसूस किया गया.जिस समय अधिकांश लोग सो रहे थे, तभी यह भूकंप आया.रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई. नेपाल को भूकंप प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है.आज जो भूकंप आया उसमें किसी तरह के बड़े नुकसान की कोई सूचना फिलहाल नहीं है.नेपाल में भूकंप आने की प्रवृत्ति रही है लेकिन 2015 का भूकंप बहुत भयावह हुआ था.इस भूकंप में नेपाल के अलावा भारत भी प्रभावित हुआ था लगभग 9000 लोगों की मौत हो गई थी. 2015 में आए भूकंप को गोरखा भूकंप भी कहते हैं.

     



    Related News