चाईबासा : सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु जंगल रास्ते में मिली दो-दो केजी के बम

    चाईबासा : सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु जंगल रास्ते में मिली दो-दो केजी के बम

    चाईबासा(CHAIBASA): टोन्टो थानान्तर्गत रेंगड़ाहातु के समीप नक्सल विरोधी अभियान का संचालन किया जा रहा था, इसी क्रम में दोपहर लगभग 01 बजे के समीप ग्राम रेंगड़ाहातु के सेकरे गोदाम टोला जाने वाले रास्ते में श्वान दस्ते के द्वारा कुछ आपत्तिजनक पदार्थ होने का संकेत दिया गया. जिसके बाद कोबरा 209 BN, झारखंड जगुआर सीआरपीएफ 174 BN और चाईबासा पुलिस टीम स्थल निरीक्षण करने पहुंची. जहां 2-2 KG का एलईडी विस्फोट सुरक्षाबलों को लक्षित करने के लिए लगाई गई थी. वहीं, दोनों विस्फोट को बम निरोधक दस्ता के सहायता से उसी स्थान पर निष्क्रिय कर दिया गया. इस संबंध में उचित अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

    ये सर्च ऑपरेशन में शामिल

    1. 02-02 KG का IED विस्फोट अभियान दल
    2. 2. कोबरा 209 BN
    3. झारखंड जगुआर
    4. सीआरपीएफ 174 BN की F कंपनी
    5. चाईबासा पुलिस

    रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा



    Related News