उर्फी जावेद के साथ नशे में धुत लड़कों ने की छेड़खानी, वीडियो पोस्ट कर उर्फी ने बताई सच्चाई

    उर्फी जावेद के साथ नशे में धुत लड़कों ने की छेड़खानी, वीडियो पोस्ट कर उर्फी ने बताई सच्चाई

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : उर्फी जावेद आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है. मगर इस बार ऊर्फी जावेद के साथ कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते ने बताया कि उनके साथ छेड़खानी हुई है. यात्रा के दौरान कुछ लड़के फ्लाइट में उन्हें छेड़ रहे थे.  जिसके बारे में उर्फी ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया.

    नशे में थे सभी युवक

    उर्फी आजकल ट्रीप मोड पर है. फिलहाल वह गोवा के समंदर का आनंद ले रही है. इस दौरान जब उर्फी फ्लाइट से गोवा जा रही थी तभी कुछ युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की. उर्फी यह बताया कि उस वक्त ये सभी नशे में थे. उसी ने उन लोगों की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वह पब्लिक फिगर है पर पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं.  

    लड़के कर रहे थे गंदी बातें

    उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब मैं कल मुंबई से गोवा जा रही थी तो मुझे शोषण का सामना करना पड़ा. इस वीडियो में जो लड़के है वह गंदी बातें कर रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे वह मेरा नाम ले रहे थे जब मैंने उन्हें टोका तो उनमें से एक ने कहा कि उनके दोस्त नशे में है नशे में हूं ना कोई बहाना नहीं होता. आप किसी महिला के साथ गलत व्यवहार करें इसका यह वजह नहीं हो सकता पब्लिक फिगर हूं पर पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news