भतीजे के इश्क में पागल महिला ने पति को लगाया करेंट, सामने ही प्रेमी संग बनाया संबंध फिर.....

    भतीजे के इश्क में पागल महिला ने पति को लगाया करेंट, सामने ही प्रेमी संग बनाया संबंध फिर.....

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रिश्तों में सच्चाई बेहद जरूरी है. पर कई बार ऐसा होता है की हमारे करीबी रिश्ते भी हमारी जान के दुश्मन बन जाते हैं. ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला सामने आया है पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारा और अपने ही हाथों अपने सुहाग उजाड़ दिया. हैरानी की बात ये रही की महिला ने पति की हत्या तो की पर उससे पहले उसे ऐसी-ऐसी यातनाएँ दी जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. महिला का अपने ही भतीजे से प्रेम संबंध था, जहां अपने प्यार को पाने के लिए उसने पहले अपने पति को करेंट से यातनाएँ दी, फिर उसी के सामने अपने प्रेमी संग संबंध बनाया और फिर अपपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. 

    मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है जहां इस सनसनीखेज मामले ने रिश्तों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक महिला पर अपने प्रेमी, बहन और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है. आरोप है कि पति को पहले बिजली के झटके दिए गए, फिर जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई.

    मृतक की पहचान पवन ठाकुर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, पवन को करीब एक साल पहले अपनी पत्नी आंचल और रिश्ते में भतीजे लगने वाले अंकित के बीच चल रहे प्रेम संबंध की भनक लग चुकी थी. उसने कई बार पत्नी को समझाने और इस रिश्ते का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले. इस कारण परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था. परिजनों के अनुसार पवन ने कुछ महीने पहले ही अपनी बहनों से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी. उसने साफ कहा था कि यदि कभी उसकी अचानक मौत होती है तो उसे आत्महत्या न माना जाए. हालांकि उस समय उसने किसी का नाम नहीं लिया था.

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना पहले से तैयार की गई थी. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी, जहां कथित तौर पर पूरे घटनाक्रम की साजिश रची गई. इसके बाद उसने पति को फोन कर घर बुलाया. उस समय पवन अपनी बहन के घर गया हुआ था. उस रात जब पवन घर पहुंचा, तब कथित तौर पर पत्नी, उसका प्रेमी, बहन और एक अन्य सहयोगी पहले से मौजूद थे. आरोप है कि सभी ने मिलकर पवन को पकड़ लिया और चारपाई से बांध दिया. इसके बाद उसे कई बार बिजली का करंट दिया गया. इसके बाद पति के सामने ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए. इसके बाद पत्नी आंचल ने अपनी बहन शिखा, प्रेमी भतीजे अंकित और बहन के प्रेमी दिवाकर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. उसने पानी में मिलाकर जहरीला पदार्थ अपने पति को पिला दिया गया.

    मामला तब सामने आया जब अस्पताल पहुंचे शव पर पुलिस को संदिग्ध चोटों के निशान दिखाई दिए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान और बिजली के झटके दिए जाने के संकेत मिले. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. पूछताछ के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया. जांच एजेंसियों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं. पुलिस अब पूरे मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

    जानकारी के अनुसार, पवन ठाकुर मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे और साल 2020 में उनकी शादी संभल निवासी आंचल से हुई थी. दोनों की एक छोटी बेटी भी है. बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले पत्नी और अंकित के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसका पवन लगातार विरोध कर रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों, विश्वास और आपराधिक साजिश को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.



    Related News