सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे स्कूली छात्र छात्राओं के बीच शिक्षक के रूप में तालीम देते नजर आए. सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के नंदीपत उच्च विद्यालय में इन्होंने तकरीबन 45 मिनट तक बच्चों को स्किल डेवलपमेंट से लेकर कई विषयों पर प्रकाश डाला और बच्चों को शिक्षा के प्रति इसकी महत्ता बताई.
बता दें कि उपसभापति पूर्वे राजनीति में आने से पहले कॉलेज के लेक्चरर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 1968 में डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में गणित विषय के प्रख्याता के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी. 2014 में इनका यूनिवर्सिटी से रिटायरमेंट हुआ. इसी दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रभावित हो कर राजनीति में आए और लालू प्रसाद यादव के विश्वास के साथ जुड़ कर राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. पहली बार MLC चुने गए और फिर बिहार सरकार में एक के बाद एक शिक्षा मंत्री, वयस्क शिक्षा, परिवहन, लघु सिंचाई, सूचना जन सम्पर्क मंत्री समेत कई अहम पदों पर बखूबी अपना योगदान निभाते रहे. और आज बिहार विधानपरिषद के उपसभापति के रूप में पदस्थापित हैं. इनका मानना है कि मानव संसाधन को विकसित करना यही राजनीति है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

