क्या हनुमान जी कॉल रिसीव करते हैं? बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने दिखाया जादू, छात्रा को सीधे फ्यूचर गाइडेंस देखें वायरल वीडियो 

    क्या हनुमान जी कॉल रिसीव करते हैं? बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने दिखाया जादू, छात्रा को सीधे फ्यूचर गाइडेंस देखें वायरल वीडियो 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, इसी बीच अब भक्त का भगवान से डायरेक्ट कॉल पर बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जी हां आपको बता दें हाल ही में बागेश्वर धाम बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. जिसमें धीरेंद्र शास्त्री एक लड़की के करियर के मार्गदर्शन के लिए भगवान हनुमान जी से कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

    पूरा वीडियो हैरान करने वाला 

    बता दें वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री अपने हाथों को मोबाइल की तरह इस्तेमाल करते हैं और भगवान हनुमान जी को कॉल लगाकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सामने बैठी लड़की को शिक्षण क्षेत्र में जाने की सलाह देते हैं. इस वीडियो में बाबा न केवल भक्तों के सवालों के जवाब भगवान से पूछते दिख रहे हैं. बल्कि उनके करियर काउंसलिंग भी डायरेक्ट डिवाइन कॉल पर करते हैं. बता दें ये पूरा वीडियो हैरान करने वाला है. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर यह कैसे हो सकता है?

    बाबा बागेश्वर का वीडियो हुआ वायरल

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में बैठे हुए हैं, जहां सामने कुछ भक्तों की भीड़ बैठी हुई है. वहीं एक लड़की आती है जो कहती है कि वो पहले भी आई थी और बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद लेकर गई थी. अब उसने परीक्षा पास कर ली है और दोबारा से फिर बागेश्वर धाम आई है. जहां वह अपने आगे का मार्ग जानना चाहती है. फिर क्या जैसे ही लड़की ने सवाल पूछा बाबा ने अपने हाथों को  फोन की तरह इस्तेमाल किया और सीधे हनुमान जी को कॉल लगा दिया, और कॉल पर हनुमान जी से सवाल-जवाब करने लगे. बता दें अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोग इसे श्रद्धा का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि अन्य लोग से पाखंड और नाटकीयता के रूप में देख रहे है. आपको बताएं बाबा धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष विधियों का उपयोग करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news