हथियार के साथ रील बनाकर भौकाल बना रही थी ये महिला, वीडियो वायरल होते ही बढ़ गई मुसीबत

    हथियार के साथ रील बनाकर भौकाल बना रही थी ये महिला, वीडियो वायरल होते ही बढ़ गई मुसीबत

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज इतना ज्यादा है कि युवा अब इसके पीछे पागल हो चुके है. वहीं अब घर बैठी महिलाएं भी पैसे कमाने की चाह में हर वो चींज करने को तैयार जो समाज पर बुरा असर  भी डाल सकती है. यहां तक कि अब महिलाओं को अपने बच्चों पर भी तरस नहीं आ रहा है कि वीडियों में जो भी वह सामने कर रही है उसका उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा. एक ऐसा ही हैरान करनेवाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जहां महिला की बच्ची बगल में खड़ी है और वह हथियार लेकर वीडियो बना रही है.

    वीडियो वायरल होते ही बढ़ गई मुसीबत

    वहीं वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला किस तरह से मजे ले लेकर हथियार को घुमाकर वीडियो बना रही है. वहीं उसकी मासूम बच्ची भी इस गाने को गुनगुना रही है और ठुमक रही है. बच्ची को तो इस बात का ज्ञान नहीं है कि उसकी मां ने जो हाथ में पकड़ा हुआ है वह कितना खतरनाक हथियार है, लेकिन उस महिला को इस बात की समझ होनी चाहिए कि वह कैसे अपनी बच्ची के सामने हथियार लहरा कर वीडियो बनायेगी तो उसकी बच्ची पर इसका क्या असर पड़ेगा. वही वीडियो के वायरल होते ही महिला पर ग्रामीण एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है.

    पढ़ें कहां का है मामला

    आपको बताये कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां एक महिला का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में महिला  देसी कट्टा के साथ नजर आ रही है.वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए है, उन्होंने संबंधित थाने को निर्देश दिया है कि वीडियो की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि महिला के पास हथियार कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था.

    पुलिस ने दिये जांच के आदेश

    ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है.अगर यह वीडियो वास्तविक पाया जाता है और महिला के पास अवैध हथियार है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन और महिला की पहचान करने में जुटी हुई है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस मकसद से बनाया गया था.पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. मामले की जांच जारी है और जल्दी ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news