छपरा : जिला का मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, कई दिनों से टेक्नोलॉजी का इस्तमाल कर पुलिस को दे रहा था झासा

    छपरा : जिला का मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, कई दिनों से टेक्नोलॉजी का इस्तमाल कर पुलिस को दे रहा था झासा

    छपरा (CHAPRA) : सारण जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिला के टॉप अपराधी को सहयोगी संग गिरफ्तार किया गया है. अपराधी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कई दिनों से टेक्नोलॉजी का इस्तमाल कर रहा था. लेकिन पुलिस ने आपराधी के अपराधिक घटनाओं का उद्भेदन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

    क्या है मामला

    मामले की जानकारी देते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव निवासी जिला के टॉप मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मांझी को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. और उसके गिरफ्तारी से जिला में घटित दो दर्जन लुटकाण्ड, डकैती और लुट के दौरान हत्या के मामलों का उद्भेदन होने के साथ-साथ दर्जन भर अन्य आपराधिक मामलो का उद्भेदन हुआ है. एसपी सारण की माने तो पप्पू मांझी अपराध करने के लिए गिरोह के सदस्यों से इंटरनेट कॉलिंग से बात करता था और जहां भी कोई अपराध करता था, वहां अपने पीछे कोई भी सुराग नही छोड़ता था. पप्पू मांझी ने सारण जिला में खासकर सीएसपी संचालकों और फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंट और ऑन लाइन मार्केटिंग के दफ्तरों को निशाना बनाता था. यानी उसके द्वारा हमेशा लाखों की लुट की घटना को अंजाम दिया जाता था. पप्पू मांझी के साथ पकड़े गए बीरू उर्फ जॉनी का भी लम्बा आपराधिक इतिहास है. एसपी सारण की माने तो इस अपराधी के पकड़े जाने से जिला में अपराध की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news