दीदी का पीएम के प्रति दिखा प्यार, हिमसागर, लक्ष्मण भोग और फाजली समेत तमाम किस्म के भेजवाएं आम

    दीदी का पीएम के प्रति दिखा प्यार, हिमसागर, लक्ष्मण भोग और फाजली समेत तमाम किस्म के भेजवाएं आम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने तीखे तल्ख की वजह से जाने जाती हैं, जो बहुत ही मजबूती के साथ किसी भी राजनीतिक बयान को रखती है, और पिछले कई सालों से देश की राजनीति में सक्रिय है. उनका व्यक्तित्व एक सख्त महिला के रूप है. एक तरफ वो हर मुद्दे पर बीजेपी और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हए कड़े प्रहार करती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम से उनके पर्सनल संबंध काफी अच्छे  है. ममता दीदी देश के पीएम नरेंद्र मोदी को हमेशा कुछ न कुछ गिफ्ट भेजती हैं जिसका जिक्र पीएम मोदी ने कई बार सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने भी किया हैं.

    ममता दीदी ने पीएम को भेजवाएं आम

    इन्हीं में एक परंपरा पिछले कई सालों से ममता दीदी निभाती आ रही हैं. जिसमें बंगाल में मिलने वाले हिमसागर, लक्ष्मण भोग और फाजली समेत तमाम किस्म के आम पीएम मोदी को भेजती है. बंगाल में मिलने वाले आम पीएम नरेंद्र मोदी को काफी पसंद है. हर साल की तरह इस बार भी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने करीब 4 किलो आम एक खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स में पैक करके भिजवाएं है. इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भी आम भेजे गए हैं.

    दीदी को पीएम से राजनीतिक मतभेद है व्यक्तिगत मनभेद नहीं

    आपको बता दें कि लाख राजनीतिक मतभेद होने के बाद भी ममता बनर्जी पीएम मोदी को हर साल आम भेजती हैं. ये देखकर कहा जा सकता है कि ममता दीदी को पीएम से राजनीतिक मतभेद है व्यक्तिगत मनभेद नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news