फर्जी कॉल मामले में डीजीपी की सफाई,कहा अंदाज पर बात बिल्कुल ना करें, समय आने पर होगा खुलासा 

    फर्जी कॉल मामले में डीजीपी की सफाई,कहा अंदाज पर बात बिल्कुल ना करें, समय आने पर होगा खुलासा 

    पटना(PATNA): फर्जी कॉल मामले में घिरते जा रहे बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने आज पहली बार अपना बयान दिया है.  एसके सिंह ने कहा कि इसे तिल का ताड़ ना बनाया जाए. समय आने पर मैं हर बिंदु पर जवाब दूंगा. क्योंकि यह मामला बहुत ही गंभीर है और इसकी जांच चल रही है. अंदाजे पर बात बिल्कुल ना करें. समय आने पर इसका खुलासा भी होगा. उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल पार्टी द्वारा बनाए जा रहे मुद्दे पर  हमें कोई मतलब नहीं है. हम अधिकारी हैं और काम कर रहे हैं.  आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की जा रही जांच और उठ रहे सवाल को लेकर कहा कि हमारे पुलिस विभाग सक्षम है पूरी ईमानदारी से जांच कर रहे हैं. हमें किसी राजनीतिक बात में पड़ना ही नहीं है.  ये बहुत संवेदनशील, पेंचीदा, रेयर टाइप का मामला है. जिसका अनुसंधान अभी चल रहा है. 

    सुशील मोदी ने CBI जांच करने की कही बात 

    बताते चलें कि फर्जी कॉल डिटेल के मामले को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ .नेता सुशील कुमार मोदी ने डीजीपी एसके सिंघल पर सवाल खड़ा किया है. गया में शराब बरामद होने से लेकर वहांँ के तत्कालीन एसपी के ट्रांसफर और FIR से दोषमुक्त करने तक पूरे मामले में फर्जी कॉल के आधार पर फैसले करने वाले डीजीपी एसके सिंघल की भूमिका संदेह के घेरे में है. सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य सक्षम एजेंसी से करायी जानी चाहिए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news