डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संभाला पर्यटन विभाग का कार्यभार, विभागीय सचिव ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

    डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संभाला पर्यटन विभाग का कार्यभार, विभागीय सचिव ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

    पटना(PATNA): उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पर्यटन विभाग का कार्यभार संभाला. बताते चलें कि पर्यटन विभाग पहले कुमार सर्वजीत के पास था. लेकिन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई.

    वहीं कुमार सर्वजीत के पास पहले से मौजूद पर्यटन विभाग का कार्यभार अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव संभालेंगे. आज मुख्य सचिवालय में जाकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने पदभार संभाला. विभाग के सचिव ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. तेजस्वी प्रसाद यादव के पदभार संभालते वक्त विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहें.  



    Related News