इस जेल में मिल रहा है 5 स्टार जैसा लजीज खाना, कैदी खुद लोगों की कर रहे हैं खातिरदारी

    इस जेल में मिल रहा है 5 स्टार जैसा लजीज खाना, कैदी खुद लोगों की कर रहे हैं खातिरदारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस आधुनिक समय में देश में ऐसी कई जगह है जहां पर कई आकर्षित  रेस्टोरेंट बनाए गए हैं. जिनके अलग-अलग थीम होते है. ऐसे में आपने भी अपने आसपास ऐसे कई रेस्टोरेंट देखे होंगे जिसमें अलग-अलग थीम से उस रेस्टोरेंट को बनाया गया है. कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं जो जंगल थीम, बुक कैफे, और वोटर थीम पर बेस्ड है, पर आपने कभी जेल रेस्टोरेंट का नाम सुना है. अगर नहीं तो आइए आपको एक ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं जिसे देख कर आप इसे असली का जेल समझ बैठेंगे. जिसके बारे में जानकर शायद आप भी खुद को यहां जाने से रोक नहीं पाएंगे. इस रेस्टोरेंट का  वीडियो सामने आते ही लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इस आइडिया को काफी पसंद कर रहे हैं.  

     

    जानिए कहां है ये रेस्टोरेंट  

    जेल की थीम का ये रेस्टोरेंट बैंगलोर में बनाया गया है. ये बिल्कुल जेल की तरह ही दिखता है बाहर से इसका गेट भी जेल की तरह दिखने वाला है, अंदर जाने के बाद इसमें जेल की तरह सीलिंग बनी हुई है और साथ ही वहां मौजूद जितने भी वेटर और काम करने वाले लोग हैं वह सभी कैदी और पुलिस के लुक में हैं. इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट में खाना देने का तरीका भी काफी अलग है. जैसा जेल में खाना दिया जाता है ठीक उसी स्टाइल में यहाँ कस्टमर को खाना परोसा जाता है.  भले ही आप को यहाँ स्वादिष्ट खाना मिलेगा मगर खाना देने का तरीका बिल्कुल साधारण रहेगा. यहां पर कोई नार्मल प्लेट नहीं मिलते बल्कि जेल जैसा बर्तन यहां दिया जाता है. पानी यहां पर बॉटल में नहीं बल्कि केतली में परोसा जाता है. लोग इस थीम को काफी पसंद कर रहे हैं और यहां पहुंच काफी शौक से तस्वीरें भी क्लिक करवा रहे हैं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news