रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉज़िटिव, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉज़िटिव, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में लगातार कोरोना संक्रमण खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर सामने आई है. इस बात की जानकारी उनके अधिकारियों द्वारा मिली है. राहत की बात ये है कि उनमें  संक्रमण के काफी कम लक्षण देखने को मिले हैं. फिलहाल वो अभी अपने घर में क्वारंटीन हैं.

    डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

    राजनाथ सिंह के सेहत से जुड़ी मिली जानकारी के अनुसार अभी डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. आज राजनाथ सिंह दिल्ली में भारतीय वायु सेना सम्मेलन में आने वाले थे, मगर उनकी तबीयत की वजह से वो शामिल नहीं हो पाएंगे.

    देश में बढ़े कोरोना के मामले

    देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 10542 नए केस पाए गए हैं.  वही रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत बताया गया है.

    टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाने का निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को टीकाकरण अभियान को तेज करने का सुझाव दिया है. टीकाकरण से छोटे लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने को कहा गया है. इसके अतिरिक्त टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सुविधा बढ़ाई जाने का निर्देश दिया गया है.

     



    Related News