रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा-‘PoK भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा’

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खरी-खरी, कहा-‘PoK भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा’

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Pok को लेकर बड़ा बयान दिया. जम्मू में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को संबोधित करते हुए कहा कि हमे पीओके में ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में जो जुल्म ढायी जा रही है. उसी से मांग उठेगी कि हमको भारत से मिलना है.

    लोगों पर पाकिस्तान ढा रहा जुल्म  

    राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके के लोग देख रहे है कि जम्मू कश्मीर में लोग अमन-चेन से जी रहें हैं. जबकि , पीओके में पाकिस्तान सरकार लोगों पर जुल्म ढा रही है. उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है. रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके पर गैरकानूनी कब्जा कर लेने से पाकिस्तान का अधिकार नहीं बन जाता. भारत की संसद में पीओके को लेकर एक सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित है, कि पीओके भारत का हिस्सा था, है औऱ आगे भी रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news