भागलपुर-बांका के ABVP नेता कुणाल पांडे को जान से मारने की मिली धमकी- सिटी एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

    भागलपुर-बांका के ABVP नेता  कुणाल पांडे को जान से मारने की मिली धमकी- सिटी एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

    भागलपुर(BHAGALPUR): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भागलपुर बांका के विभाग सह संयोजक कुणाल पांडे को एक धमकी भरा पत्र मिला है. जिसमें उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का विरोध सोशल मीडिया पर और अन्य कार्यक्रमों के द्वारा किए जाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि तुमने ज्ञानवापी मामले में भी टिप्पणी की थी. वहीं पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि जिस प्रकार से कन्हैयालाल को हम लोगों ने अल्लाह के पास भेजा है उसी प्रकार तुम्हारा भी सर धड़ से अलग कर तुम्हें भी अल्लाह के पास भेज दिया जायेगा. वहीं कई तरह की धमकियां पत्र में दी गई है. पत्र भेजने वाले संगठन का नाम भी इसमें दिया हुआ है जिसमें गजाला ए हिंद लिखा हुआ है. वहीं भेजने वाले ने अपना नाम इफ़रान खान पता माछीपुर गोराडीह लिखा हुआ है. पत्र डाक से मिला है.  जिसके बाद कुणाल पांडे ने सिटी एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं जांच कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है. 

    यह भी पढ़ें:

    राजस्थान के सोशल एक्टिविस्ट संजय गर्ग के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज- कारण जानने के लिए पढ़िये


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news