TNP DESK- इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक चालक अचानक आग के गोले में बदलता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर AC गैस सिलेंडर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने के बाद जोरदार धमाका हो जाता है. धमाका इतना भयानक था कि कुछ ही सेकंड में बाइक और चालक आग की लपटों से घिर गए.
राजस्थान के जैसलमेर में बाइक पर रखा AC
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@TheRakesh_IND) May 9, 2026
गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया
धमाके के साथ ही बाइक पर बैठा मैकेनिक
उछलकर सड़क पर गिर गया...
गर्मी में सभी लोग सतर्कता रखे🙏 pic.twitter.com/hYy6BWalkG
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर सामान्य तरीके से बाइक चल रही थी. एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बता था. इसी बीच पीछे बैठा युवक कुछ समान लेने एक दुकान पर उतरा और अचानक बाइक पर रखा एसी का सिलेंडर भयंकर अवाज के साथ फट गया. ये धमाका इतना तेज था कि बाइक पर बैठा युवक हवा में उड़ता हुए जमीन पर गिरा. हादसे का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है.
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस हादसे को देखकर हैरान हैं और बाइक पर ज्वलनशील गैस सिलेंडर ले जाने को बेहद खतरनाक बता रहे हैं. कई यूजर्स ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त नियम लागू करने की मांग की है.
इस वीडियो ने लोगों को सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश जरूर दे दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि AC गैस या किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को बिना सुरक्षा मानकों के ट्रांसपोर्ट करना जानलेवा साबित हो सकता है.

