केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा,जानिए विस्तार से

    केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा,जानिए विस्तार से

    नई दिल्ली(NEW DELHI):- केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है. इससे देश के 48 लाख 67 हजार केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.इससे 67.95 पेंशनभोगियों को भी लाभ मिलेगा.

    जानिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बारे में

      भारत सरकार के अधीन काम करने वाले विभिन्न विभाग एवं संगठनों के कर्मचारियों को तोहफा मिला है. होली से पूर्व और लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले देश के केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है. महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50% हो गया है.भारत सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है. यह महंगाई भत्ता है 1 जनवरी 2024 से लागू होगा.

    भारत सरकार पर क्या बोझ बढ़ेगा जानिए

      महंगाई भत्ता बढ़ाने से भारत सरकार के खजाने पर 12857 करोड़ रूपया सालाना खर्च बढ़ेगा. पिछली बार भी महंगाई भत्ता 4% बड़ा था.अक्टूबर, 2023 में भारत सरकार ने इसकी घोषणा की थी. तब यह प्रतिशत 42% हुआ करता था. पिछला महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2023 से प्रभाव में आया था. इस बार का महंगाई भत्ता जनवरी, 2024 से लागू होगा. उल्लेखनीय है कि साल में दो बार महंगाई की सरकार समीक्षा करती है. उसी के अनुरूप भत्ता बढ़ाया जाता है. केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाने के बाद अब झारखंड सरकार भी 4% महंगाई भत्ता बढ़ाएगी.राज्य कर्मियों के लिए भी यह एक खुशी की बात है.



    Related News