बहू निकली ‘मास्टरमाइंड’! प्रेमी संग मिलकर रची ऐसी खौफनाक साजिश जिसका शिकार हो गया पूरा परिवार

    समय कितना भी बदल जाए पर रिश्तों की परिभाषा नहीं बदलती. ऐसे जब एक लड़की की शादी होती है उसका रिश्ता सिर्फ उसके पति से ही नहीं बल्कि पूरे परिवार से जुड़ता है. पर क्या हो जब वही लड़की परिवार तो दूर अपने पट्टी के साथ भी विश्वासघात करने पर उतारू हो जाए. वहीं जब अपने के प्रति ही साजिश पनपने लगे तो अंजाम और भी खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है. मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक ऐसी घटना हुई, जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही हिला कर रख दिया.

    बहू निकली ‘मास्टरमाइंड’! प्रेमी संग मिलकर रची ऐसी खौफनाक साजिश जिसका शिकार हो गया पूरा परिवार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): समय कितना भी बदल जाए पर रिश्तों की परिभाषा नहीं बदलती. ऐसे जब एक लड़की की शादी होती है उसका रिश्ता सिर्फ उसके पति से ही नहीं बल्कि पूरे परिवार से जुड़ता है. पर क्या हो जब वही लड़की परिवार तो दूर अपने पट्टी के साथ भी विश्वासघात करने पर उतारू हो जाए. वहीं जब अपने के प्रति ही साजिश पनपने लगे तो अंजाम और भी खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है. मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक ऐसी घटना हुई, जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही हिला कर रख दिया. घर की बड़ी बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेला कि पूरा परिवार देखते ही देखते धोखे का शिकार हो गया. 

    डिंडौरी जिले की घटना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया. लाखों रुपये के जेवर और नकदी की इस वारदात ने न सिर्फ घर की सुरक्षा पर सवाल उठाए, बल्कि परिवार के भीतर छिपे एक ऐसे राज को भी उजागर कर दिया, जिसे वर्षों से छिपाया जा रहा था. मामले में घर की बड़ी बहू ही इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड निकली.

    साकेत नगर में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राम गोपाल तिवारी के घर में चोरी हुई. उस समय घर सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने करीब 17 लाख रुपये के जेवर और लगभग एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. मामले की शिकायत के बाद कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की.

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई. शुरुआती जांच में ही पुलिस को शक हुआ कि इस चोरी में किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय घर के ही किसी सदस्य की भूमिका हो सकती है. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई.

    जांच के दौरान पुलिस का शक घर की बड़ी बहू प्रिया पर गया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. प्रिया ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी आसिफ खान के साथ मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से करीब एक लाख रुपये नकद, 130.9 ग्राम सोने के जेवर और 3.682 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है.

    बताया जा रहा है कि प्रिया और आसिफ की मुलाकात करीब ढाई साल पहले एक बस यात्रा के दौरान हुई थी. उस समय आसिफ ने अपनी मां से बात करने के लिए प्रिया का फोन लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता अफेयर में बदल गया. परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी.

    परिवार के सदस्यों के अनुसार, घर में प्रिया को किसी तरह की कमी नहीं थी. लेकिन इसके बावजूद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि जब पूरा परिवार कुकर्रमठ गांव गया हुआ था, उसी दौरान प्रिया ने इस चोरी की योजना को अंजाम दिया.

    इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि समाज में भी यह चर्चा का विषय बन गया है कि कैसे विश्वास के रिश्ते के भीतर ही इतनी बड़ी साजिश रची गई. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासों की संभावना जताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news