Dance Video: 'मुकाबला-मुकाबला' गाने पर बीच सड़क शख्स ने मचाया ऐसा धमाल, लोग बोले- आर्ट के लिए वाकई उम्र की जरूरत नहीं होती

    Dance Video: 'मुकाबला-मुकाबला' गाने पर बीच सड़क शख्स ने मचाया ऐसा धमाल, लोग बोले- आर्ट के लिए वाकई उम्र की जरूरत नहीं होती

    टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के डांस वीडियो वायरल होते हैं. आजकल जवान, बच्चे, बुजुर्ग सभी वीडियो बनाने के लिए अपने पसंदीदा गाने पर डांस करते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ धमाकेदार वीडियो देखने को मिलता है जो लोगों का दिल छू लेता है. वही अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सड़क पर प्रभु देवा के गाने 'मुकाबला मुकाबला' पर डांस करता नजर आ रहा है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया है. जिसमें यह शख्स डांस करते हुए अपने मूव्स और एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीतता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि इस यूज़र ने शख्स के अलग-अलग गानों पर वीडियो शेयर किया है. लेकिन मुकाबला मुकाबला गाना पर जिस तरीके से डांस किया है यह सबसे बेहतरीन है. इस वीडियो में शख्स बीच सड़क पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. इस शख्स के डांस और एक्सप्रेशन को देखकर लोग कायल हो गए हैं.

    तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक दो मिलियन  लोगों ने लाइक किया है. वही इस वीडियो पर अब तक 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सभी जानते हैं कि प्रभु देवा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर है. उनके गाने पर अच्छे-अच्छे स्टार  भी उनकी तरह डांस मूव्स नहीं दे पाते. लेकिन जिस तरीके से इस वायरल हो रहे शख्स ने प्रभु देवा के गाने पर परफॉर्मेंस दिया है लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ लोगों ने डांस की तारीफ करते हुए लिखा है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती तो एक ने लिखा है यह तो प्रभु देवा से भी बेहतरीन है. दूसरे यूज़र ने लिखा है कि आर्ट के लिए वाकई उम्र की जरूरत नहीं होती है. एक ने लिखा है ताऊ ने तो दिल ही जीत लिया. एक यूजर ने लिखा है इनको एक बार इंडिया के बड़े डांस प्लेटफार्म पर मौका मिलना चाहिए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news