CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL जीतने के बाद लौटे रांची, एयरपोर्ट पर फैंस की लगी भीड़ 

    रांची(RANCHI)- IPL 2023 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंचे. आईपीएल का ताजा सीजन खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पहली बार रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में अपने आवास गए. रिजर्व डे के दिन आईपीएल का ताजा सेशन का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. महेंद्र सिंह धोनी पूरे सीजन में मैदान पर बल्ला तो बहुत नहीं घुमा सके लेकिन एक कप्तान के रूप में उनकी रणनीति बहुत ही कारगर साबित होती रही. कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध रहे रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ सभी लोग करते रहे हैं. रांची एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सेल्फी लेना शुरू कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी का वर्तमान में हेयर स्टाइल भी देखने लायक है. महेंद्र सिंह धोनी का वर्तमान हेयर स्टाइल 70-80 के दशक जैसा दिख रहा है.बेहद संस्कारी और सरल व्यक्ति की तरह उनकी हेयर स्टाइल है.



    Related News