गया: पत्रकार के घर में अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर की 8 लाख रुपए की लूट 

    गया: पत्रकार के घर में अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर की 8 लाख रुपए की लूट

    गया(GAYA): गया के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े 5 की संख्या में अपराधियों ने घर में घुस कर 8 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. घर में घुसते ही अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर घर में रखे 6 लाख रुपए कैश करीब 2 लाख रुपए के जेवर लूट कर फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि  इसके पहले अपराधी घर के आस पास देखा गया था. आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि लूट की घटना के पूर्व अपराधियों के द्वारा रेकी की गई थी. वहीं घटना के बाद चंदौती थाना के  प्रभारी थानाध्यक्ष व पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है.



    Related News